फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल क्राफ्ट मेला शुरू, गुरदास मान के गीतों पर झूमे लोग

Sat, 23 Jan 2016 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा के गवर्नर तथा यूटी के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कलाग्राम में 7वें नेशनल क्राफ्ट मेले का उद्घाटन किया। पहले दिन गुरदास मान ने अपने गीतों से लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने उनके गीत दिल दा मामला है पर जमकर डांस किया। वहीं उनकी दूसरी प्रस्तुति लख परदेसी को भी लोगों ने का पसंद किया। उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति दी।

इससे पहले फिरोजपुर देव समाज कॉलेज की छात्राओं ने पारंपरिक पंजाबी गीत ‘तुसी घर साड्डे  आए, अस्सी फुल्ले ना समाए’ गीत से प्रशासक का स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने मेले में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कई स्टालों की उन्होंने तारीफ भी की। इस बीच स्टाल संचालकों ने साल भेंटकर उनका स्वागत किया। प्रशासक ने विश्व की सबसे बड़ी पंजाबी जुत्ती के साथ फोटो भी खिंचवाया। यह मेला 22 से 31 जनवरी तक चलेगा।

इस मेले का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है। इस मेले में 100 से ज्यादा हथकरघा, शिल्प गुरु, नेशनल अवार्डी और संत कबीर अवार्डी सहित अन्य कलाकार भाग लेने पहुंचे हैं। मेले में 150 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं।

मोदी की तस्वीर की तारीफ की
नेशनल क्राफ्ट मेले में इस बार रंगोली आर्ट्स से बनी तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया गया है। मेले के उद्घाटन के बाद जब प्रशासक रंगोली आर्ट्स से बनी तस्वीरों को देखने पहुंचे तो उनकी नजर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर पड़ी। तस्वीर देखते ही उन्होंने कहा वाह और तस्वीर बनाने वाले कलाकार नागपुर के रंजीत मनकर की जमकर तारीफ की। हालांकि ये तस्वीरें कलाकारों ने आनन-फानन में बनाईं थी। क्योंकि उन्हें समय पर बिजली मुहैया नहीं कराई गई थी। इसके बावजूद गवर्नर को उनकी कला ने काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन


आज शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम
कलाग्राम में शनिवार को मिजोरम के लिप्रोसी मिशन चोयर ग्रुप की प्रस्तुति होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें