फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल हमले में शामिल आरोपी बिकर सिंह गिरफ्तार, अदालत में पेश

Sat, 03 Dec 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब की हाई सिक्योरिटी नाभा जेल पर हुए हमले में पुलिस ने फिरोजपुर जिले के जीरा से एक गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार किया गया आरोपी बिकर सिंह है। यह जेल से भगाए गए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों के जीरा स्थित ईंट भट्ठा पर एकाउंटेंट का काम करता था। बिकर सिंह के पास से पुलिस को 315 बोर का देसी कट्टा मिला है। शनिवार को उसे नाभा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी बिकर सिंह को सात दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 
विज्ञापन


एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि नाभा जेल हमले में पुलिस और एसआईटी की जांच युद्ध स्तर पर चल रही है। इसके तहत फिरोजपुरा के जिला जीरा से बिकर सिंह निवासी गांव मुदकी को गिरफ्तार किया गया है। बिकर सिंह नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल पर हमला करने वालों में शामिल था। बिकर सिंह जेल से भगाए गए गैंगस्टर गुरप्रीत सेंखों के फिरोजपुर जिले के जीरा में स्थित ईंट भट्ठा पर एकाउंटेंट का काम करता था। ईंट भट्ठे को सेखों की ओर से अपराधियों और गैंगस्टरों को पनाह देने में इस्तेमाल किया जाता था। 

बिकर सिंह इन गैंगस्टरों और अपराधियों की देखरेख करता था। एसएसपी ने बताया कि अब तक नाभा जेल हमले में सात आरोपियों को पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली से काबू किया जा चुका है। इसके साथ ही काफी मात्रा में असलहा, आठ हथियार और चार गाड़ियां बरामद की जा चुकी हैं। पूछताछ के दौरान बिकर सिंह से नाभा जेल से भागे कैदियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। जिससे उन तक पहुंचा जा सके। इसके साथ हमले में कौन-कौन शामिल था, योजना किसकी थी और हमले के बारे में और भी अहम जानकारियां लेने की कोशिश की जाएगी। अब तक पुलिस इस मामले में कई गिरफ्तारी कर चुकी है। जेल से भागे कैदियों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू समेत दो ही पकड़े गए हैं, बाकी चार अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें