चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के लिए नामांकनपत्रों की छंटनी का काम सोमवार को पूरा हो गया। 100 उम्मीदवारों के नामांकनपत्र रद्द होने के बाद अब सभी 35 सीटों पर 216 उम्मीदवार बचे हैं। बता दें कि चुनाव के लिए कुल 316 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। 9 दिसंबर को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। ऐसे में 9 को ही स्थिति स्पष्ट होगी कि कुल कितने उम्मीदवार चुनावी रण में डटे रहेंगे। इस बीच बागियों को मनाकर उनका नामांकन वापस कराने के लिए भी जोड़तोड़ शुरू हो गया है। फिलहाल छंटनी के बाद कई सीटों पर भाजपा-कांग्रेस और आप में सीधा मुकाबला दिख रहा है।
वार्ड-19 में कुल 9 नामांकनपत्र भरे गए थे, जिनमें से पांच रद्द हो गए हैं, अब यहां सिर्फ चार उम्मीदवार ही बचे हैं। वार्ड-10 से एक भी नामांकनपत्र रद्द नहीं हुआ है। जो नामांकन रद्द हुए हैं, उनमें से अधिकतर मुख्य उम्मीदवारों के कवरिंग उम्मीदवार थे। उधर, बागी उम्मीदवारों को मनाने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कवायद शुरू कर दी है। ऐसे उम्मीदवारों को मनाने के लिए कई तरह के ऑफर दिए जाएंगे। आखिर में 9 दिसंबर को स्पष्ट होगा कि नगर निगम चुनाव में कितने उम्मीदवार मैदान में बचेंगे। बता दें कि 24 दिसंबर को मतदान होंगे और 27 दिसंबर को वोटों की गिनती और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
वार्ड-29 में सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवार
नामांकनपत्रों की छंटनी के बाद कुछ वार्डों में जहां तीन ही उम्मीदवार बचे हैं, वहीं कुछ में 10 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड-29 में सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवार हैं। कई सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड-11 में इन्हीं तीनों पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में हैं। औसतन हर वार्ड में चार से पांच उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। वर्ष 2016 के नगर निगम चुनाव में 26 सीटों पर 122 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ था।
छंटनी के बाद कहां कितने उम्मीदवार
वार्ड उम्मीदवार खारिज
1 8 4
2 4 3
3 9 3
4 7 1
5 5 4
6 7 3
7 8 3
8 10 4
9 7 2
10 4 3
11 3 2
12 6 1
13 5 1
14 6 4
15 10 3
16 6 3
17 4 4
18 4 2
19 4 5
20 10 0
21 6 5
2 4 2
23 3 3
24 4 3
25 6 3
26 7 4
27 5 4
28 6 2
29 11 3
30 4 3
31 4 2
32 10 2
33 5 3
34 7 3
35 7 3