फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 10वीं में सृष्टि को 500 में से 500 अंक, 12वीं में श्रेया ने किया ट्राइसिटी टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए। इस बार भी लड़कियों ने धाक जमाई है। 10वीं में पंचकूला सेक्टर-15 के भवन विद्यालय की छात्रा सृष्टि ने 500 में से 500 अंक हासिल किए। सृष्टि ने सीबीएसई की ओर से जारी देश के करीब 20 संयुक्त टॉपरों में जगह बनाई है। वह ट्राइसिटी की भी टॉपर बनीं।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ की अमिषा प्रकाश व पंचकूला के हंसराज पब्लिक स्कूल की यशस्वीभव ने 99.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरे और 99.6 फीसदी अंक के साथ मोहाली सेक्टर-69 स्थित शेमरॉक स्कूल के हर्षबीर ने तीसरा स्थान पर रहे।
12वीं में चंडीगढ़ के सेक्टर-7 के केबीडीएवी स्कूल की कॉमर्स स्ट्रीम की श्रेया ने 99.4% अंक के साथ ट्राइसिटी में टॉप किया है। वहीं, नॉन मेडिकल में 99.2% अंक हासिल कर भवन विद्यालय सेक्टर-15 पंचकूला की अक्षिता, मेडिकल में 99% के साथ सेक्टर-38 के श्री गुरु हरकृष्ण मॉडल स्कूल के छात्र आरव गोयल और ह्यूमैनिटीज में 98.4 प्रतिशत अंक के सााथ दून स्कूल मोहाली की छात्रा रोजरीत कौर और दृष्टि अरोड़ा ने संयुक्त रूप से ट्राइसिटी में बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें