फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पहुंचा सुपर कपल: मंगेतर परिणीति चोपड़ा संग श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए सांसद राघव चड्ढा

Sat, 01 Jul 2023 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

सांसद राघव चड्ढा अपनी मंगेतर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ शनिवार को अमृतसर पहुंचे और श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। 
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे परिणीति और राघव चड्ढा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शनिवार सुबह पांच बजे अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। दोनों अपनी सगाई के बाद पहली बार श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आए हैं। इस दौरान दोनों ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। दोनों की ओर से स्वर्ण मंदिर में सुख शांति व समृद्धि के लिए अरदास की गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: आठ साल बाद निकली जेबीटी की बंपर भर्ती, 293 पदों पर स्थायी नियुक्ति करेगा शिक्षा विभाग

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक भव्य समारोह में हुई थी। सगाई में श्री अकाल तख्त साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के पहुंचने पर विवाद भी हुआ था। अब उनकी शादी की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों की शादी उदयपुर में होगी। वहां वेन्यू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




देर रात पहुंचे थे अमृतसर
राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा दोनों दिल्ली से देर रात अमृतसर पहुंचे थे। सुबह तकरीबन पांच बजे से पहले ही दोनों श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंच गए। इस दौरन परिणीति ने ऑफ व्हाइट रंग का सूट पहना हुआ था। जबकि राघव चड्ढा कुर्ता पायजामा पहने हुए थे। दोनों ने माथा टेकने से पहले श्री हरमंदिर साहिब में परिक्रमा भी की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें