गुजरात और हिमाचल के लोग पंजाब के लोगों से समझदार निकलें। वे आम आदमी पार्टी के झूठे नेताओं के झांसे में नहीं आए। झूठ बोलकर पंजाब में सता हासिल करने वाली आप को दोनों राज्यों में करारी हार मिली है। शुक्रवार को बठिंडा में शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल मीडिया से बात कर रहे थे।
सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब में लोगों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के झांसे में आकर उन्हें सत्ता दे दी लेकिन जब पंजाब में गैंगस्टरवाद सरेआम खून खराबा कर रहा था तो पंजाब के मुख्यमंत्री मान गुजरात में जाकर गरबा खेल रहे थे। पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। अब गैंगस्टर पुलिस सुरक्षा के बीच लोगों की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार हर फ्रंट पर फेल हो रही है।
शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब बिजली बोर्ड पर हजारों करोड़ रुपये कर्ज चढ़ चुका है लेकिन बिजली निशुल्क प्राप्त कर रहे लोगों को अभी पता नहीं चल रहा। जब पंजाब में किसी को नौकरी और वेतन नहीं मिलेगा तब जाकर लोगों को पंजाब के हालात समझ आएंगे लेकिन तब तक आप सरकार पंजाब का बेड़ा गर्क कर चुकी होगी।
हरसिमरत बादल ने आप विधायक के साथ बुलेट पर खिंचवाई फोटो
मालवा हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को तीन दिवसीय विरासत मेले की शुरूआत की गई। अरदास समागम में पहुंचीं शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बुलेट (मोटरसाइकिल) पर बैठकर फोटो खिंचवाई। उनके पीछे आप विधायक भी बैठे थे। जब सांसद बादल बुलेट पर सवार हुईं तो आम आदमी पार्टी के विधायक जगरूप सिंह गिल भी पहुंच गए। लोगों ने विधायक गिल को भी हरसिमरत बादल के साथ बैठने को कहा।