फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 फीसदी से अधिक निशक्त कर्मी की रिटायरमेंट आयु बढ़ी, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Sat, 07 Jul 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
employee shimla
विज्ञापन
हरियाणा में अब 70 प्रतिशत और इससे अधिक की निशक्तता वाले सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु को 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी गई है। सरकार ने इस संदर्भ में मंजूरी दे दी है। हरियाणा सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु वाले सभी निशक्त कर्मचारी वरिष्ठता-सह-मेरिट आधार पर पदोन्नति सहित अन्य सभी ऐसे लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं जो उन्हें 58 वर्ष की आयु से पहले सेवाकाल के दौरान प्राप्त थे।
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने 70 प्रतिशत और इससे अधिक की निशक्तता वाले सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु को 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 19 जुलाई, 2016 से लागू हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम,2016 के नियम 143 में आवश्यक प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें