फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई डायरेक्टर की पोस्ट के लिए 60 से अधिक आवेदन

Thu, 21 Apr 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पीजीआई डायरेक्टर की पोस्ट के लिए बुधवार को आखिरी दिन था। पीजीआई सूत्रों के मुताबिक उत्तर भारत के लगभग हर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने अपने-अपने प्रतिनिधि का नॉमिनेशन भेजा।
विज्ञापन


इसमें मुख्य रूप से एम्स के डायरेक्टर, लखनऊ पीजीआई, बाबा फरीदकोट यूनिवर्सिटी, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, राजस्थान की यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ, पंजाब यूनिवर्सिटी, रोहतक यूनिवर्सिटी, श्रीनगर एसकेआईएमएस, टांडा का डॉ. आरपी कॉलेज सहित अन्य इंस्टीट्यूट व कॉलेज हैं। बताया जा रहा है कि 60 से अधिक आवेदन डायरेक्टर की पोस्ट के लिए आए हैं। अब पीजीआई इन फार्मों की जांच कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजेगा। उसके बाद मंत्रालय की सिलेक्शन कमेटी इंटरव्यू के लिए आवेदकों को कॉल करेगी।

सीनियर प्रोफेसरों ने भी किया आवेदन
पीजीआई के सीनियर प्रोफेसरों ने भी डायरेक्टर की पोस्ट के लिए आवेदन किया है। इसमें मुख्य रूप से प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, प्रोफेसर चक्रवती, प्रोफेसर राजवंशी, प्रोफेसर जगतराम, प्रोफेसर एके गुप्ता शामिल हैं। अन्य नामों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पीजीआई ने पहले ही संस्थान के दस प्रोफेसरों को लेटर लिखकर उनसे आवेदन का आग्रह किया था। इसके बाद कई प्रोफेसरों ने आवेदन भरे। मौजूदा डायरेक्टर डॉ. वाईके चावला का कार्यकाल अक्तूबर में खत्म हो रहा है। इससे पहले पीजीआई ने नए डायरेक्टर के पद के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें