फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अगस्त के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, पांच अगस्त को कैबिनेट की बैठक

Tue, 03 Aug 2021 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पांच अगस्त को हरियाणा कैबिनेट की बैठक होगी। वहीं विधानसभा का मानसून सत्र इस साल अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा। इस बार मुख्यमंत्री की सुरक्षा को पुख्ता करने पर खास फोकस होगा। 2022 तक हरियाणा विधानसभा पेपर लेस (कागज रहित) हो जाएगी। इस पर 20 करोड़ रुपये का खर्च जाएगा। 
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगा। कैबिनेट की पांच अगस्त को होने वाली बैठक में यह निर्णय हो जाएगा। फिलहाल विधानसभा सचिवालय ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार के सत्र में अहम मुद्दा सीएम की सुरक्षा का होगा। पंजाब के अकाली विधायकों द्वारा सीएम मनोहर लाल को पिछले सत्र में घेरे जाने के बाद से विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता इस विषय पर चिंतित हैं। 

विज्ञापन


लिहाजा इस बार सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी। अधिकारियों ने छह ऐसी जगह चिह्नित की हैं जहां से सुरक्षा में सेंध हो सकती है, लिहाजा सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। यह खुलासा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने किया है। उन्होंने बताया कि सीएम की सुरक्षा में सेंध के बाद उन्होंने कमेटी बनाई थी। इसी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर इस बार विधानसभा सचिवालय को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

सत्र के दौरान कोविड नियमों का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने विधायकों से विधानसभा में पूछे जाने वाले सवालों की जानकारी मांग ली है। लाटरी सिस्टम के जरिए ही विधानसभा में पूछे जाने वाले सवालों का चयन होगा। विधानसभा में विधायकों के बैठने के प्लान में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल को विधानसभा में पूरी तरह से लागू किया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही विधायक को विधानसभा में प्रवेश करने की अनुमति होगी। विधानसभा की कार्यवाही की रिपोर्टिंग के लिए मीडिया गैलरी चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में बनाई जाएगी। यहां बड़ी स्क्रीन के जरिये मीडियाकर्मी विधानसभा की कार्यवाही देख सकेंगे।

2022 में पेपरलेस होगी विधानसभा
हरियाणा विधानसभा आगामी बजट सत्र यानी 2022 मार्च तक पेपरलेस हो जाएगी। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने अगले बजट सत्र तक विधानसभा की समस्त कार्यवाही को कागज रहित बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बजट सत्र अगले साल मार्च में शुरू होगा, जो करीब एक पखवाड़े तक चलता है। विधानसभा के कागज रहित बनाने की प्रक्रिया पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए राशि का इंतजाम कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें