फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महिला कुश्ती खिलाड़ी छेड़छाड़ की शिकार

Fri, 19 Dec 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गीतिका जाखड़ के साथ बदसलूकी की घटना के बाद एक और खिलाड़ी छेड़छाड़ की शिकार हुई। हालांकि महिला खिलाड़ी के परिजनों ने युवक की खूब धुनाई की। आरोपी युवक भी एक खिलाड़ी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला खिलाड़ी महावीर स्टेडियम में ही प्रेक्टिस करती है। वहीं आरोपी युवक भी स्टेडियम में ही प्रेक्टिस करने आता है।

दोनों ही कुश्ती के खिलाड़ी हैं। बृहस्पतिवार को खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में खिलाड़ी अपने परिजनों के साथ स्टेडियम आई हुई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने महिला खिलाड़ी को देखकर सीटी बजा दी।

महिला खिलाड़ी ने इस बारे में अपने परिजनों को बता दिया। इसके बाद महिला खिलाड़ी के परिजनों ने आरोपी युवक की खूब धुनाई की। स्टेडियम के करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। इस दौरान खेल प्रशिक्षक बीच बचाव करने पहुंचे और मामले को शांत कराया। इस घटनाक्रम के बाद आरोपी युवक भी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले ही बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीतिका जाखड़ के साथ एक अन्य खिलाड़ी ने बदसलूकी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें