फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Invest Summit: मोहाली, रोपड़ व फतेहगढ़ साहिब शिक्षा केंद्र के तौर पर होंगे विकसित, शिक्षा मंत्री का एलान

Sat, 25 Feb 2023 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के वाइस चांसलर प्रोफेसर जसपाल सिंह संधू ने कहा कि राज्य में शिक्षा का बहुत बेहतर माहौल है। उन्होंने बताया कि राज्य में मौजूदा समय 25 विद्यार्थियों के पीछे एक अध्यापक हैं।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सबसे आधुनिक शहर मोहाली, रूपनगर (रोपड़) और श्री फतेहगढ़ साहिब को शिक्षा केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को पंजाब निवेशक सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी। वह शिक्षा, अनुसंधान और हुनर विषय पर हुए सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में उच्च शिक्षा की दर 76 प्रतिशत है और लड़कों और लड़कियों की शिक्षा पर समान जोर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


राज्य की लगभग 48 प्रतिशत आबादी 0-25 साल की है, इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में निवेश के लिए पंजाब में अथाह संभावनाएं हैं। बैंस ने कहा कि भारत सरकार के परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में पांच सर्वोच्च स्थानों में से चार स्थान पंजाब ने हासिल किए हैं। इसके साथ ही नीति आयोग की इनोवेशन इंडेक्स रिपोर्ट-2020 के अनुसार पंजाब राज्य देश के उन 10 राज्यों में शुमार है, जहां शिक्षित कामगार उपलब्ध हैं। इसके साथ ही हमारे लिए यह गौरव वाली बात है कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर ए प्लस प्लस दर्जा हासिल करके देश की सर्वोत्तम यूनिवर्सिटी बनी है। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपलों को सिंगापुर भेजने के बाद 4 मार्च, 2023 को दूसरा बैच शिक्षा हासिल करने के लिए सिंगापुर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आईआईएम नागपुर और अहमदाबाद के साथ भी अध्यापक ट्रेनिंग के लिए बातचीत चल रही है।

शिक्षा का बेहतरीन माहौल: जसपाल संधू
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के वाइस चांसलर प्रोफेसर जसपाल सिंह संधू ने कहा कि राज्य में शिक्षा का बहुत बेहतर माहौल है। उन्होंने बताया कि राज्य में मौजूदा समय 25 विद्यार्थियों के पीछे एक अध्यापक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर विद्यार्थी के लिए खोले जाएं शिक्षा के दरवाजे: खोसला
शू्लिनी यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. अतुल खोसला ने कहा कि हमें शैक्षिक संस्थाओं के गेट हर विद्यार्थी के लिए खोल देने चाहिए, जिससे विद्यार्थी शिक्षा हासिल करके नए विचारों के साथ लोगों के लिए रोजगार के मौके पैदा कर सकें।

दुनिया को कुशल कामगार देगी लैमरिन टेक: संदीप कौड़ा
लैमरिन टेक स्किल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. संदीप कौड़ा ने बताया कि लैमरिन यूनिवर्सिटी देश की पहली ऐसी यूनिवर्सिटी है, जिसको दुनिया की नामी कंपनी आईबीएम की हिस्सेदारी के साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य पूरी दुनिया को कुशल कामगार मुहैया करवाना है।

पंजाबी होने के नाते चुना रूपगनर आईआईटी: प्रो. आहूजा
आईआईटी रूपनगर के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा ने कहा कि आईआईटी रूपनगर ने बहुत कम समय में बेहतरीन इंजीनियर पैदा करने के लिए दुनिया भर में यश अर्जित किया है और देश की नामी शैक्षणिक संस्थाओं को पछाड़ दिया है।

तक्षशिला की तर्ज पर दे रहे शिक्षा: प्रो. रुद्र प्रताप
पलाक्षा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. रुद्र प्रताप ने कहा कि अनुसंधान कार्यों की शुरुआत करने वाली सदियों पुरानी तक्षशिला यूनिवर्सिटी की तर्ज पर हमारी संस्था विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें