मोगा की राम गंज मंडी में ज्वेलर की हत्या और लूट मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के डीजीपी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। मोगा पुलिस और एजीटीएफ पंजाब, बिहार पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बिहार के पटना से तीन और नांदेड़ महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन पिस्टल भी बरामद हुए हैं।