फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: पिस्टल और कारतूस के साथ गैंगस्टर जान बूटर के दो साथी काबू, वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

Sat, 20 Jan 2024 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पुलिस ने परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा और कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा को काबू करके उनके पास से पांच पिस्टल 32 बोर, एक रिवाल्वर 30 बोर और आठ कारतूस बरामद किए। पिंदा पर तीन मामले दर्ज हैं। किंदा पर चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मोगा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला अदालत की पिछली तरफ बनी पार्किंग से गैंगस्टर जॉन बूटर के दो साथियों को छह पिस्टल, आठ कारतूस और एक आई 20 कार के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मोगा एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया कि मोगा सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा और परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा, जो गैंगस्टर नवदीप सिंह उर्फ जॉन बूटर के साथी हैं, किसी वारदात को अंजाम देने के लिए मोगा अदालत के बैक साइड बनी पार्किंग में कार आई-20 में बैठे किसी का इंतजार कर रहे हैं। उनके पास भारी मात्रा में हथियार है। 

जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा और कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा को काबू करके उनके पास से पांच पिस्टल 32 बोर, एक रिवाल्वर 30 बोर और आठ कारतूस बरामद हुए। पिंदा पर तीन मामले दर्ज हैं। किंदा पर चार मामले दर्ज हैं। दोनों को जॉन बूटर ने एक महीना पहले मध्य प्रदेश से हथियार उपलब्ध करवाए थे। दोनों बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। अब दोनों आरोपियों को आदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें