फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को मोदी की योग क्लास का सीटिंग प्लान और अन्य व्यवस्थाएं

Fri, 10 Jun 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में मोदी की क्लास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी की योग क्लास के लिए सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके लिए पूरे कैपिटल कांप्लेक्स को आठ ब्लॉक में बांटा गया है। लोगों के बैठने की व्यवस्था ब्लॉक वाइज होगी। ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी और एच ब्लॉक में 30 हजार 100 लोग बैठकर योग कर सकेंगे। इसके अलावा कोई भी अंदर नहीं आ सकेगा। एक-एक प्रतिभागी गिना होगा।
विज्ञापन


सिक्योरिटी और वीवीआईपी इस संख्या से अलग होंगे। ब्लॉक के बीच में 10 मेडिकल बूथ बनाए गए हैं। ताकि किसी को भी तुरंत फर्स्ट एड उपलब्ध करवाई जा सके। टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर के सामने से ही कांप्लेक्स में एंट्री होगी। जबकि वीवीआईपी एंट्री पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय की तरफ से होगी। 50-50 के बैच में लोग कैपिटल कांप्लेक्स लाए जाएंगे। बैच वाइज ही सिटिंग प्लान होगा। एक बैच पर एक कोऑर्डिनेटर होगा और कई बैच पर एक सुपरवाइजर होगा।

25 हजार पुलिस फोर्स होगी तैनात
इस कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 25 हजार पुलिस फोर्स कैपिटल कांप्लेक्स और शहर में अन्य जगह तैनात होगी। चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा की पुलिस भी शामिल होगी। एसपीजी और दूसरी सिक्योरिटी अलग से होगी। सुरक्षा की दृष्टि से कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। 21 जून को कैपिटल कांप्लेक्स अभेद किले में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन


50 टीमें करेंगी प्रतिभागियों का चयन
प्रशासन ने योग सेंटरों पर आने वाले प्रतिभागियों का चयन करने के लिए सभी 800 योग ट्रेनर्स को आदेश जारी कर दिए हैं। अपने-अपने योग सेंटर से ट्रेनर्स को अटेंडेंस और परफॉर्मेंस को देखते हुए प्रतिभागियों का चयन करना होगा। ट्रेनर्स द्वारा चुने गए प्रतिभागियों का अंतिम टेस्ट एक्सपर्ट्स की 50 कमेटियों के सामने होगा। इन कमेटियों में योग एक्सपर्ट्स के साथ अधिकारी भी शामिल होंगे। इस कमेटी के सामने योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन करना होगा। 13 और 14 तारीख को फाइनल सूची तैयार हो जाएगी। जो कैपिटल कांप्लेक्स जा सकेंगे।
विज्ञापन


कैपिटल कांप्लेक्स में बनाए गए ब्लॉक और बैठने के लिए लोगों की संख्या
ब्लॉक-----------संख्या
ए--------------5150
बी--------------5100
सी--------------4250
डी--------------3000
ई---------------3350
एफ-------------4300
जी--------------3800
एच-------------1150
कुल-----------30100
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें