फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में घूम रहे बच्चे से पूछा पता फिर थप्पड़ मारकर छीना मोबाइल, सीसीटीवी में कैद वारदात

Thu, 18 Jul 2019 08:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाइक सवार दो लुटेरों ने किचलू नगर इलाके में अपने दोस्त के साथ पार्क में घूम रहे 11 साल के बच्चे को थप्पड़ मारकर उससे मोबाइल छीन लिया। स्नेचरों ने मोबाइल बंद नहीं किया।

विज्ञापन


जब बच्चे के पिता ने कॉल की तो आरोपी ने कहा कि उसे यह मोबाइल गिरा मिला था। उसने दो दिन मोबाइल ऑन रखा। बच्चे का पिता बार-बार पुलिस से कहता रहा कि आरोपियों ने मोबाइल अभी बंद नहीं किया, मोबाइल ट्रेसिंग पर लगाकर आरोपियों को पकड़ा जा सकता है। 

इसके बावजूद चौकी किचलू नगर पुलिस ने दो दिन बातों में ही निकाल दिए। न एफआईआर की और न मोबाइल ट्रेसिंग पर लगाया। उल्टा शिकायतकर्ता को डराते रहे कि अगर एफआईआर दर्ज हुई तो बार-बार अदालत के चक्कर काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने फिर एक मंत्री के नजदीकी से सिफारिश लगाई तब जाकर उसकी एफआईआर दर्ज हुई। हालांकि तब तक आरोपियों ने मोबाइल बंद कर दिया था। वहीं एएसआई सुखप्रीत सिंह ने इन सभी आरोपों को नकार दिया है। 

विज्ञापन

किचलू नगर के रहने वाले दिनेश छाबड़ा ने बताया कि वह टीचर हैं। उसका 11 साल का बेटा तनीश 15 जुलाई को घर के सामने बने पार्क में दोस्त के साथ घूम रहा था। इस बीच दो बाइक सवार युवक उसके पास आए, एक युवक ने उसके बेटे को अपने पास बुलाया और पूछने लगा कि घंटाघर कहा है। उसके बेटे ने कहा नहीं पता। 

बाइक सवार चले गए। कुछ देर बाद वह लौटे और उसके बेटे को कहने लगे कि उसने उसे गलत बोला है। इसके बाद युवकों ने उसके बेटे को अपने ओर खींच लिया। जिससे उसके हाथ पर ग्रिल से चोट भी लग गई। इसके बाद युवकों ने उसके बेटे को थप्पड़ मारे और उसका मोबाइल छीन लिया। उसे धमकाते हुए दोनों आरोपी फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
वारदात स्थल से कुछ दूर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। उन कैमरों में सारी वारदात कैद हो गई है। फुटेज से पता चला कि बाइक सवार काफी समय से इलाके में घूम रहे थे। उन्होंने पहले गली में सिर्फ चक्कर लगाए। फुटेज में एक आरोपी का चेहरा साफ है। लेकिन बाइक नंबर नजर नहीं आ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें