फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहतः अब घर बैठे बुक कराएं पार्किंग स्पेस, ये रहा तरीका

Wed, 06 Dec 2017 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
mobile app
विज्ञापन
लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर, घर से निकलने से पहले पार्किंग स्पेस बुक करने की सुविधा चंडीगढ़वासियों के लिए शुरू हो गई है। मंगलवार शाम गवर्नर हाउस में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आर्य स्मार्ट पार्किंग नाम से बने एप को लांच कर दिया है। अब शहरवासी प्ले स्टोर में जाकर एप को डाउनलोड करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर सलाहकार परिमल राय, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता, कमिश्नर जितेंद्र यादव और पूर्व मेयर अरुण सूद ने भी भाग लिया। मेयर इस समय विदेश में हैं इसलिए वे नहीं आ पाईं। अब शहर की सभी 25 पेड पार्किंग में इस एप की मदद से पहले ही पार्किंग स्पेस बुक करवाया जा सकता है।

पार्किंग स्पेस बुक करवाने के बाद पार्किंग से बाहर जाते समय सिर्फ शुल्क अदा करना होगा जबकि एंट्री प्वाइंट पर सिर्फ एप में बुक करवाए स्टेटस को ही दिखाना होगा। इस एप से उन टूरिस्टों को भी मदद मिलेगी जिन्हें सेक्टरों की जानकारी नहीं है। इस एप में नैविगेशन की भी सुविधा है।
विज्ञापन


25 पेड पार्किंग के लिए 58 स्लाट
इसका एक फायदा यह भी मिलेगा कि इस समय कई बार चालक किसी पेड पार्किंग में पहुंचता है तो उसे पार्किंग फुल मिलती है। अब इस एप की मदद से वह चालक देख पाएगा कि कौन सी पार्किंग फुल है और किसमें कितनी जगह है।

इन 25 पेड पार्किंग के लिए कुल 58 स्लाट हैं जिनमें से 56 पेड पार्किंग सुबह 8 से रात 10 बजे तक खुली रहेगी। दो पार्किंगों का समय सुबह 11.30 से रात 12 बजे तक रहेगा। जिनमें सेक्टर-17 की साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पेड पार्किंग शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें