फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में अकाली दल को झटका: बंगा के अकाली विधायक सुखविंदर सुखी आप में शामिल, सीएम मान ने किया स्वागत

Wed, 14 Aug 2024 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के तीन विधायक हैं। एक विधायक के पार्टी बदलने से अकाली दल को पंजाब में झटका लगा है। 
विज्ञापन
अकाली विधायक सुखविंदर सुखी आप में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बुधवार को अकाली दल के इकलौते दलित विधायक डॉ. सुखविंदर सुखी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सीएम भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में अकाली दल के अन्य विधायक मनप्रीत अयाली पर सीएम मान ने कहा कि बात बनेगी तो देखेंगे। 

विज्ञापन


इस दौरान मान ने एनएचएआई मामले में कहा कि हमने केंद्र को जवाब दे दिया है। केंद्र पहले यूपी और हरियाणा में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को देखे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से पंजाब में चल रहे प्रोजेक्ट को लेकर मान ने कहा कि लुधियाना और जालंधर में जो दो मामले सामने आए थे वह ठेकेदारों की पेमेंट को लेकर के आपस में हुए विवाद को लेकर था।



मान ने कहा कि बाकी प्रोजेक्ट के इर्द-गिर्द जिन भी किसानों के जमीन अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर मामला लंबित है। उसको लेकर सरकार की ओर से आर्बिट्रेटर के साथ ऐसे मामलों की समीक्षा कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने पिछले दिनों पंजाब के आईएएस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसको लेकर सीएम मान ने कहा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, अगर वे सरकार के कामकाज में बाधा नहीं डालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें