फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरी नाबालिग लड़की, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार देर रात किशनगढ़ में एक नाबालिग लड़की छत से गिर गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस उसे इलाज के लिए जीएससीएच-16 लेकर गई। जहां पर इलाज के दौरान रात करीब डेढ़ बजे डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब दस बजे आईटी पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली कि किशनगढ़ में मकान नंबर 320 की छत से एक नाबालिग लड़की गिर गई है और बेसुध पड़ी है। इसके बाद पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को तुरंत जीएमएसएच-16 लेकर गई, जहां उसकी देर रात मृत्यु हो गई। मृतक लड़की के पिता सिंगापुर में काम करते हैं और उसकी मां घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें