मनीमाजरा। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भागने और दुष्कर्म करने के आरोप में मौलीजागरां थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पंजाब के बठिंडा के 18 वर्षीय जसप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंप कर आरोपी को जिला अदालत में पेश किया , जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 12 नवंबर को मौलीजागरां की महिला ने शिकायत दी कि उनकी नाबालिग बेटी को बठिंडा वासी जसप्रीत सिंह बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जसप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर नाबालिग को ढूंढने और आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब में टीम रवाना की। पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी को बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिगा का मेडिकल करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया। मेडिकल में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।