फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा और तंवर पर बोले मंत्रीजी, सास-बहू की तरह लड़ रहे कांग्रेसी 

Tue, 10 Jan 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
bhupinder singh hudda
विज्ञापन
प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ के बाद फरीदाबाद और भिवानी के निकाय चुनाव में भाजपा की जीत ने नोटबंदी पर मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन


इस जीत ने साबित कर दिया कि आम जनता पीएम मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में तो पहले ही सास-बहू की तरह लड़ाई चल रही है। 

इस कारण कांग्रेस के राजनीतिक मटके का पानी सूख चुका है। अब भाजपा प्रदेश के हर नगर निगम का चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़ेगी। सोनीपत नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

'भाजपा की जीत ने लगाई नोटबंदी पर मुहर'

बीजेपी
सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में स्थानीय शहरी निकाय मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम की 40 में से 29 और भिवानी नगर परिषद में मिले पूर्ण बहुमत ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के 26 माह के सफल कार्यकाल पर मुहर लगाई है। 

साथ ही देश की जनता पीएम मोदी द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले पर भी साथ है। ग्रोवर ने कहा कि भाजपा प्रदेश के हर नगर निगम का चुनाव कमल पर लड़ेगी। सोनीपत नगर निगम चुनाव की तैयारी चल रही है। 

वाले की जांच करर्डबंदी पूरी होते ही चुनाव को हरी झंडी दे दी जाएगी। रोहतक निगम के फर्नीचर घोटाले में कार्रवाई के सवाल पर ग्रोवर ने कहा कि विजिलेंस माम रही है। रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें