फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20: कृषि कानूनों पर चंडीगढ़ में बोले मंत्री सोमप्रकाश-इस बार किसानों को विश्वास में लेगी सरकार

Thu, 30 Mar 2023 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को विश्वास में लेकर उनकी सहमति से ही फिर से कृषि कानून पारित करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान हितैषी है। जी-20 की चंडीगढ़ में हो रही बैठक भी कृषि क्षेत्र पर आधारित है, जिसमें वैश्विक तौर पर किसानों के हित में नीतियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
जी-20 बैठक को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सोम प्रकाश सिंह ने कहा कि कृषि कानून को लेकर सरकार सही तरीके से अपनी बात किसानों तक नहीं पहुंचा पाई। यही वजह रही कि किसान हित में बनाया गया कृषि कानून सरकार को वापस लेना पड़ा। सोम प्रकाश गुरुवार को चंडीगढ़ में जी-20 की बैठक शुरू होने से पहले होटल द ललित में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इनोवा में लुधियाना के युवकों के साथ था अमृतपाल, हाईवे के बजाय संपर्क मार्ग से जा रहा था अमृतसर
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को विश्वास में लेकर उनकी सहमति से ही फिर से कृषि कानून पारित करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान हितैषी है। जी-20 की चंडीगढ़ में हो रही बैठक भी कृषि क्षेत्र पर आधारित है, जिसमें वैश्विक तौर पर किसानों के हित में नीतियां बनाई जाएंगी। सरकार चाहती है कि किसानों को उनकी लागत मिले और मुनाफा हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार देश के 80 करोड़ लोगों के लिए अनाज मुहैया करवा रही है। इसमें पंजाब की बड़ी भूमिका है। उनके साथ केंद्र में संयुक्त सचिव सैम्युल प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें