उड़न सिख के नाम से जाने वाले मिल्खा सिंह अब दुनिया भर में प्रसिद्ध मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। मिल्खा सिंह का मोम का पुतला लंदन से बन कर सिटी ब्यूटीफुल पहुंच गया है। मंगलवार को इसका अनावरण किया जाएगा। इस मौके पर मिल्खा सिंह खुद मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में दुनिया भर की जानी मानी हस्तियों के मोम के पुतले हैं। अब नई दिल्ली में भी मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम बनाया जा रहा है जोकि इस साल के अंत में तैयार हो जाएगा। इस म्यूजियम में बन रही स्पोर्ट्स गैलरी में मिल्खा सिंह का पुतला रखा जाएगा।
मेरे जाने के बाद यह लोगाें को मेरी याद दिलाएगा :
मिल्खा सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए खुशी की बात है। यह मोम की प्रतिमा मेरे जाने के बाद लोगाें को हमेशा मेरी याद दिलाती रहेगी।
म्यूजियम में हैं देश की इन हस्तियों के स्टैच्यू :
मिल्खा सिंह
- फोटो : amar ujala
रनिंग स्टाइल में होगी प्रतिमा :
मिल्खा सिंह ने बताया कि संग्रहालय में रखी जानी वाली मेरी प्रतिमा ‘रनिंग स्टाइल’ की होगी। एक साल पहले मैडम तुसाद की कंपनी ने लंदन से इस बारे में मुझसे संपर्क किया था। इसके बाद मुझे मुंबई बुलाया गया। यहां पर उनकी कंपनी के लोगाें ने मेरे हजाराें फोटो खींचे। खासकर जिस तरह की मैं जवानी में दौड़ता था। उन्होंने छोटी से छोटी मूवमेंट काफी बारीकी से नोट की।
म्यूजियम में हैं देश की इन हस्तियों के स्टैच्यू :
इस म्यूजियम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, करीना कपूर, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी, सचिन तेंदुलकर की मोम की प्रतिमा लगी हैं।