फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: पीजीआई में अब बिन मां के बच्चों को मिलेगा ‘मां का दूध’

Fri, 05 Aug 2016 10:10 PM IST
संजय कुमार/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
नवजात शिशु - फोटो : Getty
विज्ञापन
हरियाणा के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान यहां स्थित पीजीआई में अब ब्लड बैंक की तरह मिल्क बैंक भी बनेगा। खास बात ये होगी कि मिल्क बैंक से बिना मां के नवजातों को भी मां का दूध मिल सकेगा। इसके लिए यहां के बाल रोग विभाग में जल्द ही आधुनिक मशीनों का सेट स्थापित होने जा रहा है। यहां रक्तदाताओं की तरह महिलाएं आकर अपना दूध दान कर सकेंगी।
विज्ञापन


पीजीआई के इस अत्याधुनिक प्रोजेक्ट को एक सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से दान देने की तैयारी है। इसके लिए लगभग सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। वीसी कार्यालय से भी हरी झंडी मिल गई है। प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद कोई भी ऐसी महिला यहां अपना दूध दान कर सकेगी, जिसके पास अपना बच्चा नहीं है या उसके बच्चे को जरूरत नहीं है।

एक्सपर्ट की मानें तो एक महिला एक समय में 200 एम. एल. तक दूध दान कर सकती है। इस दूध को उपयुक्त तापमान पर मशीन में सुरक्षित रख लिया जाएगा और जरूरत के हिसाब से जरूरतमंद बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसका लाभ यह होगा कि बगैर मां के बच्चे को भी मां का दूध मिल सकेगा। सबसे संतुलित आहार मिलने के कारण बच्चे के बीमार होने की संभावनाएं काफी कम हो जाएंगी। बगैर मां का बच्चा भी अन्य बच्चों की तरह स्वस्थ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे चलेगा दूध बैंक
वार्ड में लगने वाला दूध बैंक 24 घंटे काम करेगा। यहां कोई महिला कभी भी आकर अपना दूध दान कर सकेगी। महिला का दूध लेने के लिए यहां आधुनिक मशीन होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें