फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather News: नौ जून तक झेलने पड़ेंगे लू के थपेड़े, हिसार में सर्वाधिक 46.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड

Mon, 06 Jun 2022 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

9 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मानसून को लेकर डॉ. मनमोहन का कहना है कि प्रदेश में जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में मानसून के आने के आसार हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। लोगों को आगामी 9 जून तक लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे और गर्मी बढ़ेगी। रविवार को प्रदेश में हिसार सबसे अधिक गर्म रहा। 

विज्ञापन


हिसार का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, भी प्रदेश के अधिकतम जिलों में तामपान 44 डिग्री से पार रहा, जो औसतन सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सबसे कम बावल में 24.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से 9 जून तक प्रदेश में लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल गर्मी और बढ़ेगी। संभावना है कि राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के जिलों में आगामी दिनों में 1 से 2 डिग्री तामपान में बढ़ोतरी हो सकती है। 9 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मानसून को लेकर डॉ. मनमोहन का कहना है कि प्रदेश में जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में मानसून के आने के आसार हैं। 
विज्ञापन

 
जिला तापमान
हिसार 46.7
अंबाला 45.8
नारनौल 45.4
रोहतक 45.0
मेवात 45.3
सिरसा 45.3
सोनीपत 45.3
फतेहाबाद 45.2
जींद 45.6
करनाल 44.7
कैथल 44.3
भिवानी 44.7

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें