फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: तेज रफ्तार मर्सिडीज ने पहले अर्टिगा कार को मारी टक्कर, फिर पैदल जा रहे दो लोगों को रौंदा

Sat, 20 Mar 2021 01:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त अर्टिगा कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली में एयरपोर्ट रोड स्थित राधास्वामी चौक पर शनिवार सुबह एक मर्सिडीज कार व अर्टिगा में जबरदस्त टक्हर हुई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन की हालात गंभीर है। इनमें दो निजी अस्पताल में भरती है। जबकि एक पीजीआई रैफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मटौर थाने में तैनात व मामले के जांच अधिकारी  सिकंदर सिंह ने बताया पुलिस मृतकों की पड़ताल करने में जुटी हई है। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि इसमें दो मृतक एक नामी निजी कंपनी में नाइट डयूटी खत्म कर घर जा रहे थे। इनमें एक राम प्रसाद व उसका साथी था। जबकि अर्टिका सवारों की पहचान नहीं हुुई।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह सवा पांच बजे के करीब हुआ। पता चला है कि मर्सिडीज कार में तीन युवक सवार थे। जबकि अर्टिका टैक्सी में चार लोग सवार थे। इस दौरान राधा स्वामी चौक पर दोनों कारों में जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे के अर्टिका सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि मर्सिडीज ने भिड़त के वहां से गुजर रहे दो और लोगों को अपनी चपेट में लिया। 
विज्ञापन


दोनों व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गए। हालांकि हादसे के बाद मर्सिडीज सवार युवकों ने तुरंत फोन कर अपने किसी जानकार को मौके पर बुलाया। इसके बाद वह अपनी गाडी को छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही मौके मौके पर पुलिस व अन्य अधिकारी पहुंच गए। 

इस दौरान छह घायलों को निजी अस्पताल व सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। जिक्रयोग है कि एक महीने में दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले दो लोगों की मौत फेज-सात के लाइट प्वाइंट पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें