फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अस्पताल में भर्ती सुखबीर का पूछा हाल, वीडियो कॉल पर बेटे को देख भावुक हुए बड़े बादल

Sat, 20 Mar 2021 09:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर बादल से वीडियो कॉल पर बात करते प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण पंजाब के सांसद सुखबीर बादल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को उनके पिता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की।

 

विज्ञापन


इस दौरान बेटे को देख बड़े बादल भावुक हो गए। सुखबीर ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे स्वस्थ हैं। सुखबीर बादल के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ ने यह जानकारी दी। प्रकाश सिंह बादल इस समय दिल्ली में अपने निवास पर हैं। 

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बादल निवास में तैनात तीन और लोग संक्रमित मिले थे। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एहतियातन बठिंडा से चार्टेड प्लेन के जरिये दिल्ली रवाना हो गए थे। उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब वह दिल्ली स्थित निवास पर कुछ दिन बिताएंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुखबीर सिंह बादल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद कराए गए कोरोना टेस्ट में बादल परिवार के एक रसोइए और उनके बेटे सहित केयर टेकर में कोरोना संक्रमण मिला।

पंजाब में कोरोना के फैलाव को रोकने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद करने और सिनेमा व शापिंग मॉल में लोगों की आवाजाही को सीमित करने के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को कोविड समीक्षा बैठक में लिए गए यह सभी फैसले आगामी रविवार से राज्य में लागू होंगे। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें