फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सीनेट गठन के न हो बैठक : पुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से आठ जनवरी को आयोजित की जाने वाली सीनेट की बैठक को लेकर पुटा ने विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति एवं चांसलर को पत्र लिखा है। यह भी कहा है कि यहां के अफसरों ने चांसलर को भी गुमराह किया है। उन्होंने अधूरी जानकारी देकर कानूनी पेच पैदा करके अधूरी ही अधिसूचना जारी करवाई है। बिना सीनेट गठन के बैठक आयोजित नहीं की जा सकती, इसलिए यह बैठक स्थगित की जाए और बाकी चुने गए सदस्यों की अधिसूचना जारी की जाए।
विज्ञापन

पुटा कार्यकारी की हुई बैठक में कहा गया कि पीयू के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि किस्तों में अधिसूचना जारी हुई हो। यही नहीं नियमों को दरकिनार करके सीनेट की बैठक की तिथि भी घोषित कर दी गई। यह अफसरों के स्वार्थ की पूर्ति के अलावा कुछ नहीं है। कुछ लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए चांसलर कार्यालय को गुमराह करके बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मनमाने निर्णय लेने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
उन्होंने चांसलर से कहा है कि बिना सभी सदस्यों की अधिसूचना के बैठक नहीं की जा सकती। इससे तमाम समस्याएं खड़ी होंगी और वे पीयू के विकास में बाधक बनेंगी। ऐसे में यह बैठक न करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक निर्णय न आने पर पुटा की ओर से धरना-प्रदर्शन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें