फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2024: हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालेगी BJP, प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

Sat, 22 Jul 2023 12:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

बैठक में आगामी महीनों में चलने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व रणनीति को फाइनल किया। स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके सफल आयोजन का जिम्मा युवा मोर्चा को दिया गया है।

विज्ञापन
हिसार में भाजपा की बैठक में पहुंचे सीएम मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश स्तरीय बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। 

विज्ञापन


गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के सभागार में प्रदेश स्तरीय बैठक के पहले सत्र को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यक्रमों का विस्तार से ब्यौरा रखा। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन के साथ बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, राई विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ोली, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, डॉ. पवन सैनी, सभी जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से 7 से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपनेे-अपने क्षेत्र में इस यात्रा को सफल करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 14 अगस्त को जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है जो बूथ स्तर पर मजबूत है। प्रदेश में 19 हजार 863 बूथ हैं और 3 लाख 46 हजार 700 पन्ना प्रमुख हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरल पोर्टल पर चढ़ाया हुआ डाटा अपडेट करें व कहीं सुधार की गुंजाइश है तो सुधार करें।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। भाजपा इसके लिए पूरी तरह से तैयार है और पार्टी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की स्थिति पर चर्चा करते हुए वर्तमान संगठन पर विस्तार से चर्चा की और जिला अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने आने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से रूपरेखा रखी और बताया कि प्रदेश के 34 विधानसभाओं के पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो चुके हैं और अन्य में यह जारी है। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और अपने-अपने क्षेत्र के कम से कम 100 मौजिज व्यक्तियों से संपर्क करके समर्थन मांगे।

इसके अलावा हर क्षेत्र के व्यवसाय के अनुसार लोगों से समर्थन मांगे और उन्हें पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा 30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम होना है। इसके बाद मंडल अध्यक्ष चिरायु योजना के कम से कम 10 लाभार्थियों से सपर्क करके उनसे फीडबैक लेंगे। इसके अलावा हर वर्ग में जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों से जनता को अवगत करवाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रमों व नीतियों की जानकारी मिल सके। 

तत्पश्चात आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को विस्तार से बताया। प्रदेश में आई बाढ़ व इससे हुए नुकसान बारे पूछे प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सदैव किसानों व आम जनता की हितैषी रही है। सरकार नुकसान का आंकलन कर रही है और जिसको जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी।
पत्रकार वार्ता में उपरोक्त के अलावा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र, प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल, वंदना पोपली, जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें