फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

550वें प्रकाश पर्व पर होने वाले कार्यक्रमों पर बैठक में चर्चा, 31 अगस्त तक पूरा हो जाएगा कॉरिडोर

Sat, 03 Aug 2019 11:15 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर
विज्ञापन
550वें प्रकाश पर्व पर कार्यक्रमों को लेकर ईटीपीबी (औकाफ बोर्ड) के चेयरमैन डॉ. आमिर अहमद ने पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। लाहौर स्थित ईटीपीबी मुख्यालय में आयोजित बैठक में 12 नवंबर को श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों पर विचार किया गया।
विज्ञापन


इस बैठक में पीएसजीपीसी के अध्यक्ष भाई जसवंत सिंह, महासचिव आमिर सिंह और प्रवक्ता हमीर सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे। इस बैठक में इंटरनेशनल नगर कीर्तन में शामिल हुए श्रद्धालुओं विशेषकर गण्यमान्यों के लिए गए प्रबंधों पर संतुष्टि जताई गई।

डॉ. आमिर अहमद ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सरकार के बीच हुए समझौते के अनुसार गुरु पर्वों पर 3500 श्रद्धालुओं को वीजा देने की अनुमति है लेकिन 550वें प्रकाश पर्व पर संगत के उत्साह को देखते हुए पाकिस्तान सरकार इस बार दस हजार श्रद्धालुओं को वीजा दे रही है। इन श्रद्धालुओं को दस दिन का वीजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुद्वारा ननकाना साहिब के आसपास स्थित गुरु नानक देव जी के सात गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन भी संगत को करने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ संगत को गुरुद्वारा बेबे दी बेर, गुरुद्वारा चोआ साहिब और झरा साहिब भी उनकी यात्रा में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

इस बैठक में ननकाना साहिब में स्थापित किए जाने वाले टेंट विलेज के टेंडर जारी करने का निर्णय किया गया। इस अवसर पर जसवंत सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए आए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ उन्होंने नानक शाही कैलेंडर को लेकर पैदा हुए विवाद को सुलझने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पाकिस्तान सिखों के साथ पैदा हुए सभी धार्मिक मसलों का हल जल्दी निकालेगा।

गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब परिसर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचा
पाकिस्तान सरकार ने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के निर्माण कार्यों के अंतिम चरण की फोटो जारी की है। गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के मुख्य भवन के एक तरफ श्रद्धालुओं के लिए एक बड़े यात्री निवास का निर्माण किया गया है। यात्री निवास के पीछे भी बड़े-बड़े भवन का निर्माण दिखाई दे रहा है। गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के प्रांगण में संगमरमर का काम चल रहा है। अमेरिकन सिख काउंसिल ने पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर चौधरी मोहम्मद सरवर को पत्र लिख कर जिस अस्थान को संरक्षित करने की गुहार लगाई थी, वहां पर भी निर्माण कार्य हुआ है।

रावी दरिया पर बनाए जा रहे पुल का निर्माण भी अंतिम दौर में है। पाकिस्तान सरकार का दावा है कि करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के आसपास के क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए वहां पर पौधे लगाने का काम भी शुरू हो चुका है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें