फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, मोदी के इस गजब के दीवाने से

Sun, 25 May 2014 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी में एक दीवाने गायक ने मोदी पर 32 गानें लिखे और अब 15 हजार लोगों को भोजन कराया। ये दीवाना मोदी की स्टेट पर उनके सामने भी गाना गा चुका है।
विज्ञापन


ये दीवाना है हरियाणा के कैथल इलाके का रहने वाला रॉकी मित्तल। रॉकी मोदी की दीवानगी में मोदी के लिए 32 गानें लिखकर देशभर में पहचान बना चुका है।

भोज में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ सांसद राजकुमार सैनी भी पहुंचे। साथ ही जिले भर से भारी संख्या में लोगों ने सामूहिक भोज में भाग लिया।
Trending Videos

दो साल पहले किया था मोदी के पीएम बनने का ऐलान

रॉकी मित्तल ने करीब दो साल पहले मोदी के पीएम बनने का ऐलान करते हुए यू-ट्यूब पर गाना अपलोड किया था। इसके बाद रॉकी मित्तल 26 सितंबर 2012 को मोदी से मिले। जहां मित्तल ने मोदी से वायदा किया था कि वह हर महीने मोदी के लिए एक गाना बनाएंगे। इसके बाद अब तक रॉकी मित्तल पीएम बनेगा मोदी सहित 32 गाने बना चुके हैं।

इतना ही नहीं चुनावी समर में रॉकी ने मोदी की स्टेज पर भी गाना गया। वहीं हजारों सीडी बांटने के चलते तालकटोरा स्टेडियम में रॉकी को मोदी से मिलने का मौका मिला। रॉकी ने बताया कि जब मोदी को पीएम पद के लिए उम्मीदवार चुना गया था, उस समय भी उन्होंने गुजरात भवन में मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद 3 फरवरी 2014 को गांधी नगर में मोदी से मिले। इसके बाद 16 फरवरी को अहमदाबाद में मोदी की रैली में मोदी के सामने ही गाना गाया।

वहीं लोकसभा चुनाव में विभिन्न राज्यों में 84 रैलियां एवं 400 सभाओं में मोदी पर बनाए गए गाने प्रस्तुत किए। अब तक वे मोदी के गानों की तीन लाख सीडी बांट चुके हैं। मोदी के पीएम बनने की खुशी में उन्होंने शहरवासियों एवं जिलावासियों को सामूहिक भोज दिया है। अब वे मोदी पर एक एलबम बना रहे हैं। जो शीघ्र ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

भोज से पूर्व शहर में बाईक रैली निकाली

रॉकी मित्तल ने सैंकड़ों की संख्या में बाईकर्स के साथ मिलकर शहर में बाईक रैली निकाली। जो शहर में अशोक सिनेमा रोड, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पिहोवा चौक, जींद रोड आदि से होते हुए शहनाई पैलेस में संपन्न हुई।

जहां करीब 15000 से अधिक लोगों के लिए भोज का आयोजन किया गया था। यहां रॉकी मित्तल ने लोगों की मांग पर मोदी के लिए बनाए गए नए गाने पीएम बनकर आए मोदी गाकर जमकर वाहावाही लूटी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें