पंजाब में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेडिकल के विद्यार्थियों के कॉलेज आने पर रोक लगा दी गई है। एमबीबीएस, बीडीएस और बीएएमएस के आखिरी साल के विद्यार्थियों पर यह फैसला लागू नहीं होगा। डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान संबंधी मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि अगले आदेश तक यह रोक जारी रहेगी।