फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सात विश्वविद्यालयों में रिक्त खेल प्रशिक्षक के पदों पर नियुक्त होंगे पदक विजेता खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के विश्वविद्यालयों में रिक्त खेल प्रशिक्षक के पदों पर पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्त किया जाएगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले इन खिलाड़ियों को खेल विभाग की नीति के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी। ऐसे सभी होनहार खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के अनुरूप उपलब्ध पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नौकरी दी जाएगी।
यह फैसला शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया और अधिकारियों को उनके समाधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विश्वविद्यालय इस उद्देश्य के लिए समर्पित एलुमनी सेल के साथ-साथ एक सीएसआर सेल भी स्थापित करे।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय को परिवहन व्यवस्था के लिए 25 लाख अनुदान की घोषणा
कैथल में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए बस खरीदने के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने इसके लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 25 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। मूंदड़ी गांव में स्थापित विश्वविद्यालय परिसर की कैथल-करनाल हाईवे तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण को निर्देश देते हुए कहा कि इस दिशा में प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संबंधित विभाग के साथ बातचीत करें।
विज्ञापन




अधिकारियों के साथ वीसी रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च शिक्षा आनंद मोहन शरण, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव केएम पांडुरंग, राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह, जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति प्रोफेसर एसके तोमर, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की वीसी प्रोफेसर सुदेश, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के वीसी प्रोफेसर दिनेश कुमार, महर्षि वाल्मिकी संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल के वीसी प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें