फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: महिलाओं को झांसे में लेकर सोने के गहने ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड काबू, 58 वारदात कबूली

Thu, 26 Jan 2023 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

आरोपी के गिरोह में एक नाबालिग बच्चा व एक महिला शामिल होती है। गिरोह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या सार्वजनिक जगह पर अकेली महिला सवारी को टारगेट करते हैं जो सोने के गहने पहने होती है। गिरोह का नाबालिग लड़का महिला के पास किसी शहर जाने के लिए पता पूछने के बहाने जाता है।
विज्ञापन
ठग गिरोह का मास्टरमाइंड पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए नरवाना और एसएचओ सिटी नरवाना की टीम ने महिलाओं को अकेला देखकर कीमती सामान का झांसा देकर सोने के गहने ठगने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजू उर्फ निक्किया पुत्र धन्नाराम उर्फ धनिया उर्फ बेलदा वासी धांनसा जिला जालौर राजस्थान हाल मकान नंबर 122, ए ब्लॉक गली नंबर 3, सुल्तानपुरी दिल्ली के रूप में हुई है l             

विज्ञापन

        
सीआईए नरवाना की एक टीम मुख्य सिपाही हरदीप सिंह के नेतृत्व में बराये गस्त ड्यूटी हरियल चौक नरवाना पर मौजूद थे की सीआईए टीम को खुफिया सूचना मिली कि जयराम हॉस्पिटल नरवाना के नजदीक एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है जो अवैध असला लिए हुए है। सीआईए टीम ने तुरंत जयराम हॉस्पिटल के नजदीक रेड करके पुलिया के ऊपर खड़े व्यक्ति को काबू करके तलाशी ली तो आरोपी से एक नाजायज असला 12 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके एसएचओ सिटी नरवाना व सीआईए टीम ने गहनता से पूछताछ की। आरोपी ने कबूल किया कि वह महिलाओं के साथ ठगी करके उनके सोने के जेवरात ठगने का काम करता है । 

ठगी का तरीका
आरोपी के गिरोह में एक नाबालिग बच्चा व एक महिला शामिल होती है। गिरोह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या सार्वजनिक जगह पर अकेली महिला सवारी को टारगेट करते हैं जो सोने के गहने पहने होती है। गिरोह का नाबालिग लड़का महिला के पास किसी शहर जाने के लिए पता पूछने के बहाने जाता है। इतने में गिरोह का मुखिया भी उनके पास पहुंच जाता है और खुद को सवारी दर्शाता है। नाबालिग बच्चा कहता है कि वह अपने मालिक के पास नौकर का काम करता था, उसका मालिक बहुत क्रूर था उसे मारता पीटता है और तनख्वाह नहीं देता था इसलिए वह मालिक के घर से उसकी अलमारी से एक थैला उठाकर लाया है इसमें कोई कीमती सामान है। मैने अभी खोलकर नहीं देखा है इसमें क्या है। मेरे पास किराया खत्म हो गया है आप मेरा कीमती सामान रख लो और मुझे 5/7 हजार रुपये दे दो। गिरोह का मुखिया थैला बच्चे से ले लेता है और महिला को झांसा देता है कि थैले में नोटों की कई गड्डियां है हम दोनों आपस में बांट लेंगे इसको 5/7 हजार रुपये दे देते हैं आप लोकल हो घर से पैसे ले आओ। छोटा बच्चा कहता है कि मुझे तुम पर विश्वास नहीं है तुम मेरा थैला ले गए तो वापस नहीं आओगे। तुम ऐसा करो इस महिला का कोई सोने का आभूषण मेरे पास रख दो जब तुम 5000 ले आओगे तब अपना आभूषण वापस ले लेना। महिला झांसे में आ जाती है और अपना सोने का आभूषण उनको देकर थैला लेकर पैसे लेने के लिए चली जाती है इतने में दोनों ठग सोने के आभूषण लेकर मौका से भाग जाते हैं। थैला के अंदर नोटों की नकली गड्डियां होती हैं। गड्डी के ऊपर व नीचे एक एक नोट असली व बीच में कागज के टुकड़े होते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वारदात की कबूल 
1. करीब 10 दिन पहले जाखल में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व मेन बाजार के नजदीक तीन अलग-अलग महिलाओं से सोने के जेवरात ठगे थे।
2. करीब 5 दिन पहले जींद में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व नहर के नजदीक 3 अलग अलग महिलाओं से सोने के जेवरात ठगे थे।
3. करीब 1 माह पहले सिरसा व डबवाली में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व शापिंग मार्किट के नजदीक 5 अलग अलग महिलाओं से सोने के जेवरात ठगे थे।
4. करीब 5/6 माह पहले रोहतक में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के नजदीक 4 अलग अलग महिलाओं से सोने के जेवरात ठगे थे।
5. करीब 6 माह पहले बहादुरगढ़ में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के नजदीक 4 अलग अलग महिलाओं से सोने के जेवरात ठगे थे।
6. करीब 4 साल पहले अंबाला में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के नजदीक 3 अलग अलग महिलाओं से सोने के जेवरात ठगे थे।
7. करीब 4 साल पहले सोनीपत, कुरुक्षेत्र व पानीपत में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के नजदीक 10 अलग अलग महिलाओं से सोने के जेवरात ठगे थे।
8. करीब 6/7 माह पहले  बिहार के पटना में पटना जंक्शन, पटना साहिब गुरुद्वारा व मैन बाजार के नजदीक 10 अलग अलग महिलाओं से सोने के जेवर ठगे थे।
9. करीब 6/7 साल पहले पंजाब के लुधियाना, अमृतसर व जालंधर में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के नजदीक 8/9 अलग अलग महिलाओं से सोने के जेवरात ठगे थे।
10. करीब 5 साल पहले उतर प्रदेश के हाथरस व अलीगढ़ में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के नजदीक 8 अलग अलग महिलाओं से सोने के जेवरात ठगे थे।


आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करके गहनता से पूछताछ की जाएगी । पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें