फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस दिन दुल्हन बन विदा हुई, 17 साल बाद उसी दिन अर्थी उठी, जानिए क्या हुआ?

Tue, 31 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
विज्ञापन
महिला ने की सुसाइड
विज्ञापन
जिस दिन लड़की दुल्हन बनकर विदा हुई, 17 साल बाद उसी दिन उसकी अर्थी उठी। माहौल इतना गमगीन था कि हर कोई फूट-फूट कर रोया।
विज्ञापन


मामला मोहाली के डेराबस्सी का है। हैबतपुर रोड स्थित गुलमोहर सिटी के फ्लैट नंबर 147 निवासी 37 वर्षीय डिंपल द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर कांग्रेसी नेता प्रवीण मखीजा व उसकी पत्नी सहित छह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, यह इत्तफाक की बात है डिंपल की अर्थी शादी के 17 साल बाद उसी दिन उठी जिस दिन उसकी शादी हुई थी। शादी की 17वीं सालगिरह के दिन ही उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

महिला ने की सुसाइड
मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसअई भिंदर सिंह ने बताया कि डिंपल के घर से तलाशी के दौरान हिंदी में लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पैन से अपनी मौत के लिए पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। इनमें जीरकपुर निवासी सुखविंद्र सिंह, उसकी पत्नी मनदीप कौर, उसकी सास, सोसायटी निवासी कांग्रेसी नेता प्रवीण मखीजा उसकी पत्नी किरन मखीजा के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा एक सोसायटी निवासी महिला दर्शना कौर का नाम उसके पति ने अपने बयान में लिखवाया है। महिला के पति प्रभजीत सिंह ने अपने बयान में लिखवाया कि वह पेंट की ठेकेदारी करता है। उसका जीरकपुर निवासी सुखविंद्र सिंह के साथ पैसों का लेनदेन था। पहले वह समय पर पैसे वापस कर रहा था, लेकिन बाद में आर्थिक तंगी आने के कारण उसको पैसे देने में दिक्कत आ रही थी। इस कारण सुखविंद्र सिंह व उसका परिवार उसको तंग परेशान कर रहा था।

पति ने बताया कि कुछ दिन पहले सुखविंद्र की पत्नी ने उसकी पत्नी को घर आकर धमकाया था। शनिवार को वह किसी काम से जयपुर गया हुआ था। इस दौरान सुखविंद्र की पत्नी ने अपनी मां व सोसायटी निवासी प्रवीण मखीजा व उसकी पत्नी व दर्शना कौर के साथ आकर उसकी पत्नी को नीचे सोसायटी में सबके सामने आकर जलील किया व मारपीट की थी। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें