फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर हमला, अकाली नेताओं समेत 5 पर केस

Mon, 05 May 2014 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा फूल में दो अकाली नेताओं ने फरीदकोट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार की हिमायत करने वाले दो आढ़ती भाईयों पर जानलेवा हमला कर दोनों के हाथ-पांव तोड़ दिए। आढ़त का काम करने वाले दोनों भाईयों को गंभीर अवस्था में रामपुरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायलों के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। रामपुरा पुलिस ने अकाली नेताओं रॉकी कांसल और हैप्पी समेत पांच अज्ञात लोगों पर धारा 307, 452, 323, 148, 149, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सिविल अस्पताल में दाखिल राकेश कुमार निवासी रामपुरा ने बताया कि वह और उसका भाई राजेश आढ़त का काम करते हैं। वह रविवार को अपनी दुकान में पहुंचे। सुबह करीब 7.30 बजे 5-6 अज्ञात व्यक्ति एक गाड़ी में उनकी दुकान पर आए। उनके हाथों में लोहे की रॉड थी। उनके साथ इलाके के अकाली नेता रॉकी कांसल (पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी) और हैप्पी बांसल (पूर्व प्रधान नगर काउंसिल) भी थे। उन्होंने हमलावरों को इशारा किया।
विज्ञापन


राकेश ने बताया कि इससे पहले वह कुछ बोलते उक्त नकाबपोशों ने उन दोनों भाईयों को बेरहमी से पीटा। हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। उन्हें पड़ोसी विनोद कुमार ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। राजेश और राकेश ने बताया कि रॉकी और हैप्पी अकाली नेता हैं।

उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हिमायत की थी। तब आरोपियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उसी रंजिश को निकालने के लिए रविवार को उन पर जानलेवा हमला कर दिया। एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया कि रॉकी कांसल और हैप्पी बांसल समेत पांच अज्ञात लोगों पर उक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें