फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक संकट: यूक्रेन और रूस की जंग के बीच उड़ी मोहाली के परिजनों की नींद, डीसी से लगाई मदद की गुहार

Tue, 01 Mar 2022 12:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन के विभन्न शहरों में जिले के 18 विद्यार्थी फंसे हैं। इसकी जानकारी विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर प्रशासन को मिली है। इसके बाद इसकी सूचना गृह मंत्रालय भारत सरकार को भेजी गई है।
विज्ञापन
यूक्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही जंग रूस और यूक्रेन के बीच चल रही है लेकिन नींद मोहाली के लोगों की भी उड़ी है, क्योंकि कई लोगों के बच्चे अभी तक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे हैं। उन्हें अभी तक वहां से निकाला नहीं जा सका। इसके मद्देनजर सोमवार को यूक्रेन में फंसे एक छात्र अंकुर मेहता के परिजनों ने डीसी से मुलाकात की। 

विज्ञापन


डीसी से मिलकर सरकार से गुहार लगाई कि उनके बेटे को सही सलामत घर पहुंचाने का इंतजाम करें। डीसी ने उन्हें हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है। सोमवार को दोपहर अंकुर मेहता के परिजनों ने डीसी ईशा कालिया से मिलकर बताया कि उनका बेटा यूक्रेन के शहर खारकीव में मेडिकल की पढ़ाई करने गया है और वह इलाका युद्ध से प्रभावित है। 

उनके बेटे को वहां से भारत लाने के इंतजाम किए जाएं। इस पर डीसी ने उन्हें भरोसा दिया कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। डीसी ने बताया कि यूक्रेन में फंसे जिले के छात्रों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 01722219505 और 01722219506 जारी किया है। इस पर लोग 24 घंटे जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


18 से अधिक छात्रों के फंसे होने की सूचना
सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन के विभन्न शहरों में जिले के 18 विद्यार्थी फंसे हैं। इसकी जानकारी विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर प्रशासन को मिली है। इसके बाद इसकी सूचना गृह मंत्रालय भारत सरकार को भेजी गई है। इसके अलावा कई छात्र वापस पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें