फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बेचने से किया मना तो ढाबे पर सो रहे युवक को मारी तीन गोलियां, अस्पताल में मौत

Sun, 14 Jun 2020 12:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

जींद के गांव निडाना के पास ढाबे पर सो रहे युवक पर पांच लोगों ने हमला कर गोली चला दी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार निडाना गांव निवासी संदीप धर्म कांटा चलाता था। शनिवार रात को मौसम खराब होने की वजह से वह एक ढाबे में अपने भाई के साथ सो गया। रात को कार सवार पांच लोग आए और संदीप पर तीन गोली चला दी, जोकि संदीप की छाती में लगी। गोली लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जींद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप के भाई अमनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो अपने भाई के साथ एक ढाबे पर सो रहा था। रात को कार में सवार होकर पांच लोग आए और संदीप पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि शामलों कलां निवासी सुमित, देवेंद्र, निडाना निवासी सुधीर, नवीन और अजय पांचों लोग गांव में संदीप पर शराब बेचने का दबाव बना रहे थे लेकिन संदीप ने मना कर दिया तो पांचों ने उस पर गोली चला दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि निडाना गांव में एक युवक पर गोली चलाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक संदीप के भाई अमनदीप की शिकायत पर शामलों कलां निवासी सुमित, देवेंद्र, निडाना निवासी सुधीर, नवीन व अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। कुलबीर सिंह, गतौली चौकी प्रभारी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें