फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अचानक जलने लगी गली में खड़ी कार, सीसीटीवी देख मालिक के उड़े होश, निकला जादू-टोना का मामला

Fri, 01 Dec 2023 11:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

सीसीटीवी फुटेज में पड़ोसी दिखा। वह गली में आकर जादू टोना कर रहा था। इसी दौरान अचानक गाड़ी में आग लग गई। जब उन्होंने पड़ोसी से पूछताछ की तो उसने खुद माना कि वह गाड़ी के पास बैठकर जादू टोना कर रहा था।
विज्ञापन
आग लगने से जली कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर जिले में जादू टोने का अजीब मामला सामने आया है। यहां के शहीद भगत सिंह नगर में एक व्यक्ति ने जादू टोने के चक्कर में पड़ोसी की खड़ी कार को आग लगा दी। मामले का खुलासा होने पर सबके होश उड़ गए। 

विज्ञापन


हरमीत सिंह हैप्पी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब एक बजे पड़ोसी ने जानकारी दी कि गली में खड़ी आई-20 कार में आग लगी है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। मगर तब तक पूरी कार जल चुकी थी। हरमीत ने बताया कि उनका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

हरमीत ने जब आग लगने की वजह तलाशी तो उनके होश उड़ गए। दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में पड़ोसी दिखा। वह गली में आकर जादू टोना कर रहा था। इसी दौरान अचानक गाड़ी में आग लग गई। जब उन्होंने पड़ोसी से पूछताछ की तो उसने खुद माना कि वह गाड़ी के पास बैठकर जादू टोना कर रहा था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें