फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर: लापता पत्नी की तलाश कर रहे व्यक्ति ने पुलिस प्रताड़ना से तंग होकर दी जान, डीसी-एसएसपी को नोटिस 

Tue, 10 Aug 2021 11:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिकायत में मृतक की बेटी ने आरोप लगाया है कि लक्खोवाली थाने के मुलाजिमों द्वारा रसूखदारों की शह पर उसके पिता को प्रताड़ित करते हुए मजबूर किया गया कि वह लिखकर दे कि उसकी पत्नी अपनी मर्जी से भाग गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लापता पत्नी की तलाश में पुलिस और रसूखदारों द्वारा प्रताड़ित पति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने श्री मुक्तसर साहिब के डीसी और एसएसपी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 7 दिन में पेश करने के निर्देश जारी किए हैं। इस मामले में मृतक व्यक्ति की बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा ने आयोग को अपने पिता के सुसाइड नोट के साथ शिकायत भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


आयोग को प्राप्त शिकायत के अनुसार, मृतक जगमीत सिंह निवासी गांव चक्क तामकोट जिला श्री मुक्तसर साहिब ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत लक्खोवाली थाने और गांव के सरपंच को दी थी। उसने बताया था कि उसकी पत्नी के गुम होने के पीछे गांव के ही कुछ रसूखदार व्यक्तियों- खुशबाग सिंह उर्फ भोला धनोआ पुत्र अर्जन सिंह, छिंदरभगवान सिंह उर्फ छिंदा पुत्र संतोख सिंह व आरएमपी डाक्टर गोरा सिंह की साजिश है। 


यह भी पढ़ें- दिल दा मामला है: 19 साल की लड़की और 67 के बुजुर्ग का प्रेम निकला सच्चा, पुलिस ने हाईकोर्ट को दी रिपोर्ट  

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में मृतक की बेटी ने आरोप लगाया है कि लक्खोवाली थाने के मुलाजिमों द्वारा रसूखदारों की शह पर उसके पिता को प्रताड़ित करते हुए मजबूर किया गया कि वह लिखकर दे कि उसकी पत्नी अपनी मर्जी से भाग गई है। मृतक की बेटी का आरोप है कि डीएसपी मलोट और एसएचओ लक्खोवाली द्वारा रसूखदारों की शह पर कार्रवाई न करने के चलते उसके पिता ने आत्महत्या की है और अपने सुसाइड नोट में उक्त आरोपियों का नाम भी लिखा है। आयोग की तरफ से यह भी कहा गया है कि अगर आयोग के आदेशों का पालन नहीं होता तो जिला अधिकारियों को नई दिल्ली आयोग के सामने तलब किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें