चंडीगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर पंजाब के सीएम से मिलने की मांग की। घटना सेक्टर-17 बस स्टैंड में पुलिस थाने के बीच स्थित पार्किंग में लगे टावर की है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पुलिस थाने के बीच स्थित पार्किंग में करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर आज तड़के एक व्यक्ति चढ़ गया था। लेकिन पुलिस की पांच-छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को नीचे उतारा लिया है। सूचना पाते ही पुलिस फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। इस क्षेत्र को पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर यहां एंट्री को बंद करवाया। इस व्यक्ति की मांग थी कि उसकी मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री से करवाई जाए ताकि वह अपनी मांगें उनके सामने रख सके।
विज्ञापन
यह व्यक्ति हरियाणा के जींद का रहने वाला है और इसका नाम विक्रम सिंह है। उसका पंजाब के मानसा में जमीन से संबंधित विवाद चल रहा है। इसी बात के चलते पिछले कई महीनों से वह हरियाणा सहित पंजाब पुलिस के थानों में चक्कर लगा चुका है लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। बकायदा कुछ दिनों पहले उसके साथ मारपीट भी की गई जिसमें उसके कंधे में फ्रैक्चर आया हुआ है।
इसका कहना कि उसे अब इस मामले में केवल चंडीगढ पुलिस से ही कार्रवाई की उम्मीद है या फिर उसकी मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से करवाई जाए क्योंकि उसे उनसे काफी आस है।