बठिंडा में मामले की जानकारी देते लोग।
- फोटो : संवाद
बठिंडा की पुलिस चौकी पथराला अधीन आती नर सिंह कालोनी के एरिया में मंगलवार को एक युवक अपनी महिला मित्र को मिलने उसके घर पहुंचा। इसी दौरान गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी खूब पिटाई की। इसके बाद मौके पर पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मनिंदर सिंह ने बताया कि सुबह जब वह अपने घर आया तो घर के पास एक मोटरसाइकिल लावारिस खड़ा था। थोडी देर बाद जब मोटरसाइकिल को लेने एक युवक पहुंचा तो उन्होंने उससे पूछताछ की। इस पर वह युवक भड़क गया। तभी कालोनी के अन्य लोग भी आ गए। सभी ने युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वह कालोनी में रहती एक महिला को मिलने के लिए आता है।
उन्होंने बताया कि इस युवक को चार पांच बार पहले भी समझाया जा चुका था, लेकिन वह मान ही नहीं रहा था। उल्टा कालोनी वालों के साथ बुरा व्यवहार करता रहता था। उन्होंने बताया कि आज उसे पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई फिर पुलिस को मौके पर बुलाकर युवक को उनके हवाले कर दिया गया।
पुलिस चौकी पथराला के एएसआई का कहना था कि पुलिस मामलें की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।