पंजाब में सुरक्षा कड़ी
अमृतसर के राजासांसी में रविवार को निरंकारी भवन में आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि जम्मू-कश्मीर-पंजाब के बार्डर से कार छीनकर भागे लगभग छह आतंकी पंजाब में अपने अलग-अलग स्लीपर सेलों तक पहुंच चुके हैं। ये आतंकी पंजाब में कई हिंसक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। इसी के चलते सभी धार्मिक डेरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
फिरोजपुर में आठ निरंकारी भवन है, उन सब को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है। अमृतसर की घटना के बाद सीमांत गांवों में पुलिस और बीएसएफ ने आपराधिक लोगों के घरों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। हुसैनीवाला बार्डर और फिरोजपुर में प्रवेश रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई है, सभी वाहनों की चेकिंग के अलावा लोगों के पहचान पत्र चेक भी किए जा रहे हैं।