फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा CM ऑफिस में बड़े बदलाव, जानिए क्या?

Sun, 15 Nov 2015 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के एक साल पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कौशल को सीएमओ से हटाकर फाइनेंस एंड प्लानिंग में लगाया है। बिहार चुनाव और राज्य में सरकार के एक साल पूरा होने के बाद यह फेरबदल बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव राजेश खुल्लर अब कौशल के स्थान पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव होंगे। एक साल पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाईकमान के कहने से पहले ही यह निर्णय ले लिया है।

नई व्यवस्था के आधार पर पीके महापात्रा को होम सेक्रेटरी के पद से हटा कर स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है, जबकि धनपत सिंह को कृषि विभाग से हटाकर साइंस एंड टेक्नालाजी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया है।
विज्ञापन


संजीव कौशल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ वित्त एवं प्लानिंग विभाग का काम बतौर एसीएस देखेंगे। वरिंदर सिंह कुंडू को सरकार ने एनिमल हस्बेंडरी एवं डेयरी डवलेपमेंट से हटाकर कृषि विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया है।

पीके महापात्रा के स्थान पर पीके दास हरियाणा के नए होम सेक्रेटरी होंगे, जबकि राजेश खुल्लर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के तौर पर सीएमओ की कमान संभालेंगे।

सरकार की ओर से जारी आदेशों से यह साफ है कि सीएमओ में अब सिर्फ एक पीएससीएम और एक एपीएससीएम होगा। एपीएससीएम के तौर पर डॉ. राकेश गुप्ता सीएमओ में पहले से ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें