फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिए अच्छे और स्वच्छ खानपान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। समाज कल्याण विभाग की ओर से पोषण अभियान के तहत सोमवार को धनास आंगनबाड़ी सेंटर एवं आसपास के गली मोहल्लों में ‘हमारा शरीर हमारा खजाना’ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। थिएटर फॉर थिएटर के कलाकारों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने लोगों को अच्छे और स्वच्छ खानपान के प्रति जागरूक किया गया। पोषण माह 30 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी संदेश भी दिए। नाटक का निर्देशन प्रिंस शर्मा और लेखन अंकुश राणा ने किया। पोषण माह हर साल एक से 30 सितंबर पूरे एक महीने के लिए लोगों में संतुलित भोजन और पौष्टिक आहार संबंधी जानकारी बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है। नाटक के तहत कलाकारों ने आम जनता को अच्छे और स्वच्छ खानपान के प्रति जागरूक किया। पोषण अभियान के तहत लगभग एक महीना चंडीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में पोषण माह पर आधारित नाटकों का मंचन किया जाएगा। नाटक में प्रिंस शर्मा, हरविंदर सिंह, सौरभ शर्मा, जसपाल सिंह, एकम, प्रिया शर्मा, नवजीत कौर, गुरप्रीत एवं पंकज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें