फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंस की मुश्किलें बढ़ीं: सार्वजनिक स्थानों व थाने में पूर्व विधायक के पोस्टर लगे, दुष्कर्म मामले में लुधियाना पुलिस को तलाश

Tue, 03 May 2022 09:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रवचरण सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह वांछित है।
विज्ञापन
थाने में लगा पोस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। दुष्कर्म मामले में अदालत ने उन्हें भगोड़ा करार दिया है। अब आरोपी पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस समेत अन्य आरोपियों के पोस्टर पुलिस थाने के बोर्ड और अन्य सार्वजनिक स्थल पर लगा दिए हैं। 

विज्ञापन


एक पोस्टर सिमरजीत सिंह बैंस के घर के बाहर और दफ्तर के बाहर भी लगाया गया है। पुलिस लगातार सिमरजीत सिंह बैंस पर शिकंजा कसती ही जा रही है ताकि जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (ग्रामीण) रवचरण सिंह बराड़ का कहना है कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस, उनके भाई कर्मजीत सिंह बैंस, परमजीत सिंह बैंस उर्फ पम्मा, बैंस के पीए प्रदीप कुमार उर्फ गोगी शर्मा, सुखचैन सिंह, बलजिंदर कौर और जसबीर कौर उर्फ भाभी की फोटो लगा पोस्टर पुलिस ने थाना डिवीजन छह, बस स्टैंड, अन्य सार्वजनिक स्थान, बैंस के दफ्तर और घर के बाहर भी लगा दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले थाना डिवीजन छह में पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर मामला दर्ज किया गया था। अदालत ने कुछ समय पहले सिमरजीत सिंह बैंस समेत सभी आरोपियों को भगोड़ा करार दिया था। पीड़ित महिला पिछले करीब एक साल से आरोपी बैंस की गिरफ्तारी के लिए धरना लगाकर बैठी है। 

वह चुनाव प्रचार के दौरान भी सिमरजीत सिंह बैंस की गिरफ्तारी की मांग करती रही। कई बार झड़प भी हुई और अलग-अलग जगहों पर शिकायत भी की। सिमरजीत सिंह बैंस को राहत नहीं मिली। 

कई मामलों में वांछित है पूर्व विधायक बैंस: जेसीपी
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रवचरण सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह वांछित है। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेशानुसार ही सारा काम किया जा रहा है। सभी आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी गई है लेकिन कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। 

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा। पुलिस पर दबाव के सवाल पर जेसीपी ने कहा कि पुलिस पर किसी तरह का कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। अगर दबाव होता तो पुलिस आरोपी बैंस को अदालत परिसर से चुनाव प्रचार के दौरान काबू न करती। उस मामले में भी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। पिस्तौल जांच के लिए भेजी गई है। अभी फोन सर्विलांस पर लगे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें