फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार कठिन है प्रताप सिंह बाजवा की डगर

Thu, 20 Mar 2014 09:45 AM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन दशक से गुरदासपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है, लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव में इसके अधीन आती सीटों पर 9 में से 5 कांग्रेसी विधायकों के जीतने के बावजूद पार्टी प्राप्त मतों के मामले में अकाली-भाजपा गठबंधन से पिछड़ गई थी।
विज्ञापन


उस चुनाव के दौरान लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा हलकों में से तीन पर भाजपा, जबकि एक पर शिअद को जीत मिली थी। अकाली-भाजपा गठबंधन उम्मीदवारों को सीटों के मामले में पिछड़ने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशियों के मुकाबले 27441 मत अधिक मिले थे।

2012 के चुनाव में गुरदासपुर के विधानसभा हलकों में अकाली-भाजपा गठबंधन को कुल 466599, जबकि कांग्रेस को 439158 वोट हासिल हुए थे।

इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने भाजपा के विनोद खन्ना को 8342 मतों के अंतर से हराया था। उन्हें 9 में से 6 विधानसभा क्षेत्रों में लीड मिली थी। इसके तीन साल बाद 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेसी लीड वाले विधानसभा क्षेत्रों का आंकड़ा 6 से कम होकर 5 रह गया, वहीं कुल प्राप्त मतों की संख्या में भी कांग्रेस पिछड़ी।
विज्ञापन


इसकी मुख्य वजह विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट आवंटन से नाराज कांग्रेसियों की बगावत भी रही। इस बार फिर से प्रताप सिंह बाजवा को ही कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में सुच्चा सिंह छोटेपुर मैदान में हैं।

निश्चित तौर पर पीपीसीसी अध्यक्ष प्रातप सिंह बाजवा को जीत हासिल करने के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, क्योंकि 2009 की तुलना में 2012 के आंकड़े कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं। फिर भी पीपीपी का कांग्रेस के साथ आना बाजवा के लिए कुछ राहत भरा है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2009
विधानसभा क्षेत्र-------------प्रताप सिंह बाजवा-------------विनोद खन्ना
सुजानपुर--------------------44922--------------------44340
भोआ-----------------------47076--------------------45633    
पठानकोट--------------------42496--------------------41048
गुरदासपुर--------------------44377--------------------50715
दीना नगर--------------------54181--------------------50737
कादियां---------------------61175--------------------49242
बटाला---------------------61711--------------------44099
फतेहगढ़ चूड़ियां-------------42709--------------------52810
डेरा बाबा नानक-------------49322--------------------60986
पोस्टल--------------------00025--------------------00042
कुल---------------------447994--------------------439652

विधानसभा चुनाव 2012
विधानसभा क्षेत्र--------------कांग्रेस--------------------अकाली-भाजपा
सुजानपुर--------------------22994--------------------50408
भोआ-----------------------38355--------------------50503
पठानकोट-------------------24362--------------------42218
गुरदासपुर--------------------38335--------------------59905
दीना नगर--------------------65993--------------------53066
कादियां----------------------59843--------------------43687
बटाला-----------------------66806--------------------47921
फतेहगढ़ चूड़ियां---------------56176--------------------55537
डेरा बाबा नानक--------------66294--------------------63354
कुल-----------------------439158--------------------466599
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें