फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कैम्पस अबेंसडर करेंगे युवाओं को जागरुक

Sun, 23 Feb 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन की ओर से लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी कराने के लिए शहर में बड़े स्तर पर अभियान चलाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन शहर में ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके अलावा अधिक से अधिक लोग मतदान करें इसके लिए भी प्रशासन लोगों को जागरूक करेगा।

कालेज के छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम पंजीकृत कराने और मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से हर कालेज में कैंपस अंबेसडर नियुक्त होगा।

शनिवार को सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर गृह सचिव व चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की अध्यक्षता में बैठक हुई।

इसमें कालेज प्रिंसिपलों को कैंपस अंबेसडर नियुक्त करने को कहा गया। बैठक में उपायुक्त मोहम्मद शाईन, ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर तिलक राज, एसडीएम (साउथ) कशिश मित्तल, एसडीएम (ईस्ट) दानिश अशरफ के अलावा कई कालेजों के प्रिंसिपल, बैंकों के प्रबंधक और सभी इलाके के अस्सिटेंट इलेक्टोरल ऑफिसर मौजूद थे।
विज्ञापन

 
बैंक में जमा होंगे फार्म
वोट बनवाने के लिए फार्म बैंकों में रखे जाएंगे और हर बैंक में एक बाक्स रखा होगा। इसी तरह डाकघरों में भी फार्म और बक्से रखे जाएंगे। संबंधित क्षेत्र के ब्लाक लेवल अधिकारी बैंकों और पोस्ट ऑफिस से फार्म एकत्र करेंगे।

बैंकों और पोस्ट ऑफिस को यह जानकारी देनी होगी कि कितने लोगों ने उनके यहां आकर फार्म जमा किए। बैंकों और पोस्ट ऑफिस के साथ-साथ  ई संपर्क सेंटर में भी लोग फार्म जमा कर पाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए बैंकों में हेल्प डेस्क बनेगी। बैंकों और पोस्ट ऑफिस को सभी शाखाओं में बैनर लगाने होंगे, जिसमें संबंधित क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी के बारे में पूरी जानकारी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें