पिछले कई दिनों से खराब चल रहे मौसम में आज से बदलाव बदलाव का दौर शुरू हो गया है। अब मौसम पूरी तरह से खुला रहेगा। दिन का तापमान बढ़ेगा।
मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ अब शांत हो चुका है। इससे अब तीन से चार दिन धूप तेज निकलेगी। रात का तापमान भी बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को कई हिस्सों में बारिश भी हुई।
शनिवार सवेरे पांच बजे गरज के साथ ट्राइसिटी में छींटे गिरी। विभाग के मुताबिक कुल 0.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 तक मौसम पूरी तरह से साफ है। 26 को आंशिक रूप से बादल छाएंगे।
तापमान
अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री
न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री