फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने किया गठबंधन, सात सीटों पर जजपा और 3 पर लड़ेंगे आप उम्मीदवार

Fri, 12 Apr 2019 07:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा में जजपा और आप में गठबंधन
विज्ञापन

हरियाणा में आम आदमी पार्टी और जजपा के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। गठबंधन के मुताबिक जजपा सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतरेगी। वहीं आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर अपनी किस्मत अजमाएगी।

विज्ञापन

  नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आप और जजपा नेताओं ने शुक्रवार को गठबंधन की घोषणा की। इस दौरान जजपा नेता दुष्यंत चौटाला और आम आदमी पार्टी से गोपाल राय मौजूद रहे। इस दौरान गोपाल राय ने कहा कि 33 सीट हैं तीन नहीं। मोदी और बीजेपी से देश को मुक्त करना है। 33 सीट पे लड़ना पड़ेगा। पंजाब में कांग्रेस-बीजेपी को हराने में सक्षम हैं। उससे ज्यादा मजबूत दिल्ली में आप है। सात सीट पे हम अकेले हराएंगे। कांग्रेस की यहां जमानत जब्त हर सीट पे।





हरियाणा की 7 लोकसभा सीटों पर जजपा चुनाव लड़ेगी जबकि अन्य सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में हैं। आप ने जींद के उपचुनाव में भी जजपा का समर्थन किया था पर लोकसभा के चुनावों के लिए गठबंधन की बात चल रही थी। दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को संकेत दिए थे कि अगर किसी पार्टी के सिद्धांत उनकी पार्टी से मेल खाते हैं तो उन्हें उस पार्टी के साथ गठबंधन से कोई गुरेज नहीं है। 
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि वे समान विचारधारा वाली किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं। हालांकि दुष्यंत चौटाला ने यह भी साफ किया था कि वे किसी भी कीमत पर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। आप के साथ जजपा के गठबंधन की बात पहले ही साफ हो चुकी थी। अब देखना है कि इस गठबंधन में और कौन से छोटे दल शामिल होते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें