लोकसभा चुनाव 2019 में निर्वाचन आयोग ने महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, महिलाओं के लिए विशेष बूथ बनाए गए हैं, पर चाहे तो पुरुष भी उनमें जाकर मतदान कर सकते हैं। पोलिंग बूथ की लाइनों में पुरुषों के साथ महिलाओं के खड़े होने की परंपरा को तोड़ते हुए आयोग उन्हें सही मायने में 49 साल बाद समानता का अधिकार दे पाया है।
आयोग ने पहली बार ऑल वूमेन बूथ बनाए हैं। यह बूथ केवल महिलाओं के लिए हैं, लेकिन पुरुष चाहें तो उनके बूथ पर जाकर वोट डाल सकते हैं। प्रयोग के तौर पर अभी चंडीगढ़ में 2 लाख 91 हजार से अधिक महिला वोटरों के लिए 3 ऑल वूमेन बूथ बनाए गए हैं। ये बूथ सिटी के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ जोन में होंगे। आयोग की ओर से इन बूथों के निर्धारण की तैयारी पूरी कर ली गई है।
चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही इन्हें सशक्त बनाने के लिए पिंक बूथ का जमाना चला गया है। आयोग ने महिलाओं के साथ पुरुषों को लाइनों में खड़ा करने के लिए पहली बार ऑल वूमेन बूथ बनाया है।